एक तरफ हाथी, दूसरी तरफ मगरमच्छ… शिकारी की दर्दनाक मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: अफ्रीका के ज़ाम्बिया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथियों से बचने के प्रयास में एक शिकारी की जान चली गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाथियों के झुंड से घबराकर व्यक्ति नदी में कूद गया, लेकिन वहां मगरमच्छ के हमले का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय दिन निरिंदा अपने दो दोस्तों के साथ शिकार से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया। जान बचाने के लिए तीनों अलग-अलग दिशा में भागने लगे। दिन निरिंदा लुआंगवा नदी के पास एक नाले में कूद गए।

स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टसन मोयम्बा के अनुसार, जैसे ही निरिंदा पानी में उतरे, वहां मौजूद एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उनकी दाहिनी जांघ को बुरी तरह काट लिया।

Crocodile Attack On Hunter

घायल अवस्था में भी निरिंदा ने साहस दिखाते हुए लाठी से मगरमच्छ को पीछे हटाया और किसी तरह पानी से बाहर निकल आए।

हालांकि, मगरमच्छ के हमले से अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने खून रोकने की कोशिश की, लेकिन समय पर मदद न मिलने से उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और वन्यजीवों से जुड़े सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Also Read: मलेशिया में पीएम मोदी का शाही स्वागत, एयरपोर्ट से अपनी ही कार में बैठाकर कार्यक्रम के लिए ले गए पीएम अनवर इब्राहिम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.