एलन मस्क अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को देंगे स्पेसएक्स का एक शेयर

Sandesh Wahak Digital Desk: दुनिया के शीर्ष अरबपति कारोबारी और एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घोषणा की है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मस्क ने कहा कि वह अगले वर्ष अमेरिका के प्रत्येक बच्चे को अपनी निजी कंपनी स्पेसएक्स का एक-एक शेयर उपहार में देंगे। उन्होंने इस अनूठी पहल को दुनिया में अपनी तरह का पहला कदम बताया है।

गौरतलब है कि एलन मस्क इस समय निजी स्पेस रिसर्च व सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स के सबसे बड़े शेयरधारक हैं। हालिया नियामकीय (रेगुलेटरी) दस्तावेजों के अनुसार, 30 जून तक मस्क के पास कंपनी की 48.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो लगभग 6.42 अरब शेयरों के बराबर है। इनमें क्लास ए, क्लास बी और ट्रस्ट के जरिए धारित शेयर शामिल हैं। हालांकि, मस्क ने इस शेयर वितरण की पात्रता, समयसीमा, नियामकीय मंजूरियों या वितरण की प्रक्रिया को लेकर अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

हवा में उड़ी मस्क की रोडस्टर स्पोर्ट्स कार

इस घोषणा के अलावा, मस्क ने हाल ही में अपनी नई रोडस्टर स्पोर्ट्स कार के उन्नत वर्जन का एक प्रदर्शन भी साझा किया। टेक्सस स्थित स्पेसएक्स सेंटर में टेस्टिंग के दौरान यह कार एक ऊंचे ट्रैक पर दौड़ते समय कुछ सेकंड के लिए हवा में उठी और फिर सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर आई। इसे ऑटोमोबाइल सेक्टर में उड़ने वाली कार (फ्लाइंग कार) के एक सफल प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read: बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.