एल्विश यादव ने स्ले पॉइंट को दी कानूनी चेतावनी, मां को रोस्ट करने पर जताई नाराज़गी !
Sandesh Wahak Digital Desk: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूब चैनल स्ले पॉइंट चलाने वाले गौतमी कवले और अभ्युदय मोहन को कानूनी चेतावनी दी है। एल्विश का आरोप है कि इन यूट्यूबर्स ने अपने एक रोस्ट वीडियो में न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनकी मां को भी शामिल किया, जो उन्हें बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक लगा।
मां को लेकर की गई टिप्पणी पर भड़के एल्विश यादव

एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मुझे रोस्ट से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन रोस्ट के लिए मेरी मां का उपयोग किया गया है। यह कोई मजाक नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि अब वह कानूनी कदम उठाएंगे। उनका कहना है, “बोलते रहते हो ना कि एल्विश भाई, आप कुछ करते क्यों नहीं हो। अब बच्चों को कानूनी कानूनी खेलाता हूं।”
वीडियो में किया गया विवादित हिस्सा हटाया गया

एल्विश यादव के कड़े रिएक्शन के बाद, स्ले पॉइंट के यूट्यूबर्स गौतमी और अभ्युदय ने वीडियो में से विवादित हिस्सा हटा दिया है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “ठीक है, हमने वह हिस्सा हटा दिया है।” हालांकि, एल्विश के फैंस ने इस विवाद पर स्ले पॉइंट को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस का समर्थन

एल्विश यादव के समर्थन में उनके फैंस सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। फैंस का कहना है कि रोस्ट के नाम पर किसी के परिवार को निशाना बनाना गलत है। सोशल मीडिया पर यूजर्स स्ले पॉइंट की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं और एल्विश को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं।
ट्रोलिंग और रोस्टिंग में सीमाओं का उल्लंघन?
यह मामला सोशल मीडिया पर रोस्टिंग और ट्रोलिंग के नाम पर पारिवारिक सदस्यों को निशाना बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करता है। एल्विश यादव का यह कदम दर्शाता है कि यूट्यूबर्स अब अपनी निजी और पारिवारिक प्रतिष्ठा को लेकर अधिक सतर्क हो रहे हैं।
Also Read: Bigg Boss 18: चुम दरांग ने बिग बॉस 18 में दिखाया अपना दम, रजत दलाल की ताकत को किया चित !

