Bahraich News: स्वदेशी जागरण मंच के पथ संचलन कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

Bahraich News: प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान ने रविवार को बहराइच में एक पथ संचलन का आयोजन किया। इस यात्रा का मुख्य मकसद स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और आने वाले शंखनाद कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करना था।

स्वदेशी सामानों की लिस्ट और संकल्प पत्र जारी

इस कार्यक्रम में कई अहम बातों पर चर्चा की गई। शंखनाद कार्यक्रम के तहत स्वदेशी सामानों की एक लिस्ट और एक संकल्प पत्र जारी किया गया। इसके साथ ही एक जागरूकता पत्रक भी बांटा गया, जिसमें स्वदेशी उत्पादों के फायदे और उन्हें इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है। इस पत्रक का मकसद समाज में स्वदेशी भावना को मजबूत करना और लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने का लक्ष्य

स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के सदस्यों ने इस अभियान को एक राष्ट्रीय आंदोलन बनाने का संकल्प लिया है। उनका लक्ष्य है कि स्वदेशी अपनाओ का यह संदेश समाज के हर तबके तक पहुंचे। इस मौके पर जिला समन्वयक गौरव सिंघानिया, अशोक रस्तोगी, जयंत सिन्हा, अंशु अग्रवाल, अभिनव गुप्ता, सुरेश शाह, बैजनाथ रस्तोगी और आकाश जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Also Read: यूपी में तीन किलोमीटर उल्टी दिशा में दौड़ी ट्रेन, घायल यात्री की बचाई जान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.