Azamgarh News: डेटा एंट्री ऑपरेटर पर मुकदमे के विरोध में कर्मचारियों ने घेरा कलेक्ट्रेट
Azamgarh News: आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में आज बड़ी संख्या में पंचायत सहायक कर्मचारियों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर आए कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों की पार्किंग और रास्तों को पूरी तरह से जाम कर दिया।
कर्मचारियों ने बताया कि उनसे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम लिया जाता है, और अब तो क्राफ्ट सर्वे जैसे कामों में भी उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है, जो सही नहीं है।
उनका कहना है कि तीन दिन पहले उन्होंने अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद DM के निर्देश पर डेटा एंट्री ऑपरेटर यासिर खान पर मुक़दमा दर्ज कर दिया गया। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक यह मुक़दमा वापस नहीं होता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
यासिर खान पर क्या हैं आरोप
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर यासिर खान के खिलाफ बरदह थाने में मुक़दमा दर्ज किया गया है। यासिर खान पर आरोप है कि उन्होंने डिजिटल क्राफ्ट सर्वे का काम करने से मना किया और सभी पंचायत सहायकों को गुमराह कर भड़काया, जिससे सरकारी काम प्रभावित हुआ। मुक़दमे में यह भी कहा गया है कि यासिर खान ने संगठन बनाकर कर्मचारियों को उकसाया, दफ्तर में नहीं रहे, और अधिकारियों को अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया।
Also Read: Tata Group Stock: क्या टाइटन में आएगा जोरदार उछाल? ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने दिया खरीदने का सुझाव

