कुशीनगर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1252 में से 586 युवाओं को मिली नौकरी
कुशीनगर: जिले के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी मिली है। इस मेले में कुल 1252 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 586 योग्य उम्मीदवारों का चयन निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए किया गया।

22 निजी कंपनियों ने किया चयन
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस वृहद मेले में निजी क्षेत्र की 22 कंपनियों के भर्ती अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इन अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर साक्षात्कार लिया और 586 युवाओं को रोजगार के लिए चुना।
सांसद विजय कुमार दूबे और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर इस एक दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह और सेवायोजन विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल
Also Read: सिद्धार्थनगर में ब्रेन रोगों का अत्याधुनिक इलाज, बस्ती मंडल को मिला पहला EEG सेंटर

