छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, एनकाउंटर में 22 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
Sandesh Wahak Digital Desk: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 22 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
बीजापुर में 18 नक्सली ढेर
बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 18 नक्सलियों को मार गिराया। यह अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने अत्याधुनिक हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की।
कांकेर में 4 नक्सली मारे गए
दूसरी कार्रवाई में कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत किया गया था। दोनों ऑपरेशनों के बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री जब्त की है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में सफलता मिली है।
Also Read: शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसान, पंजाब पुलिस ने प्रमुख किसानों को किया…

