Mau News: ऊर्जा मंत्री का अधिकारियों पर फिर फूटा गुस्सा, रामायण का उदाहरण देकर दी कड़ी चेतावनी

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इंदारा जंक्शन रेलवे यार्ड के ओवर ब्रिज के भूमि पूजन समारोह में पहुँचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंच से बोलते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को एकबार फिर जबरदस्त फटकार लगाई है। उन्होंने रामायण की कथा का उदाहरण देते हुए अधिकारियों को चेताया। बता दें कि 24 घंटे के अंदर यह दूसरी बार है जब मंत्री ने अधिकारियों को इस तरह हड़काया है।

उन्होंने अपने भाषण में साफ कहा, अब प्रार्थना का समय निकल गया है, अब मुझे वही रास्ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने उन अधिकारियों को भी निशाने पर लिया जो यह सोचते हैं कि ‘मंत्री हमारा क्या बिगाड़ लेंगे, हमारा ट्रांसफर करने का पावर तो है नहीं, सस्पेंड करने का पावर तो है नहीं।

रामायण का उदाहरण देकर दी धमकी

एके शर्मा ने रामायण की एक कथा का हवाला देते हुए बिजली विभाग के उन सभी लोगों को, जो उनके खिलाफ ‘उकसाने’ का काम कर रहे हैं, कहा कि वह दिल्ली चले जाएं, चाहे कहीं चले जाएं, बचने वाले नहीं हैं। उन्हें बचाने वाला कोई नहीं मिलेगा। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ऊर्जा मंत्री का गुस्सा अपने अधिकारियों के प्रति कम नहीं हुआ है, और वह लगातार मंचों से उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। मंत्री एके शर्मा का यह सख्त रुख अब अधिकारियों के लिए डर का कारण बन गया है।

क्या वाकई होगी कार्रवाई

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मंत्री का यह गुस्सा केवल जनता में बिजली व्यवस्था को लेकर पनपे आक्रोश को शांत करने का एक जुमला मात्र है, या वह सच में अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने वाले हैं। लेकिन, उनका यह तेवर बिजली विभाग में हड़कंप मचा रहा है।

Also Read: Shahjahanpur News: हादसों का अड्डा बना तिलहर तिराहा, कब होगा अंडरपास या स्पीड ब्रेकर का निर्माण?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.