Etawah News: लायन सफारी में पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना

Etawah News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को इटावा स्थित लायन सफारी पहुंचे। उन्होंने सफारी में मौजूद वन्यजीवों का हाल-चाल जाना और मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार में लायन सफारी का निर्माण हुआ था और यह पूरी तरह तैयार हो गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे सही तरीके से संचालित नहीं किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इसे और बेहतर बनाया जाएगा।

महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ा

अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ती अपराध दर और जनता की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के जाने के दिन आ गए हैं। उन्होंने जीएसटी और महंगाई पर भी तीखा हमला किया और कहा कि जनता ने इस सरकार के वादों को देखा, लेकिन महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने इटावा से गायब हुए मिट्टी के पहाड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि सपा की सरकार आने पर इसे वापस लाने का काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए अखिलेश ने कहा कि भविष्य में नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों को लागू न किया जाए और अमेरिका के साथ खराब संबंध सुधारें।

सरकार उनकी जरूरतें पूरी न कर सके

ईवीएम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से आग्रह है कि ईवीएम का इस्तेमाल न किया जाए, क्योंकि भाजपा इसमें धांधली करती है। उन्होंने प्रदेश में एनकाउंटर और किसानों को खाद न मिलने पर भी सवाल उठाए और जनता से अपील की कि जो सरकार उनकी जरूरतें पूरी न कर सके, उसे हटाना उनका कर्तव्य है।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा और कहा कि “अजेय” फिल्म में मुख्यमंत्री का डायलॉग गलत तरीके से पेश किया गया है।

Also Read: Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की खुली हिस्ट्रीशीट, दो दिन पहले हाई कोर्ट से मिली थी जमानत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.