Etawah News: इटावा में रील बनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग, एक गिरफ्तार

Etawah News: इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रील बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई और एक शख्स ने गोली भी चला दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना इटावा के शिवपुरी गांव की है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। इसी बीच, एक शख्स ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

एसएसपी ने कहा, “एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ” पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस घटना के पीछे और क्या वजह हो सकती है।

Also Read: Bihar: बिहार स्वास्थ्य विभाग में नेत्र सहायक के 220 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्द करें अप्लाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.