बिहार में हर परिवार को मुफ्त मिलेगी 100 यूनिट बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद से ही बिहार की राजनीति में चुनावी हलचल और तेज हो गई है। नीतीश सरकार ने हर परिवार को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना बनाई है, जिसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

लाखों परिवारों को सीधे होगा फायदा

ऊर्जा विभाग के इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। अब सबकी निगाहें आगामी कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां इस योजना पर अंतिम मुहर लग सकती है। यह फैसला सीधे तौर पर लाखों बिजली उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाएगा, जिससे उनके मासिक बिजली बिल में सैकड़ों रुपये की बचत होगी। सरकार का मानना है कि इससे आम लोगों की जेब पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

चुनावी साल में सरकार का अहम दांव

बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए नीतीश सरकार के इस कदम को एक अहम चुनावी दांव माना जा रहा है। सभी राजनीतिक दल अपने वोट बैंक को मजबूत करने में लगे हैं, ऐसे में 100 यूनिट मुफ्त बिजली की यह घोषणा सीधे तौर पर परिवारों को लुभाने की कोशिश मानी जा रही है। वहीं, इस योजना को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं भी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। सभी की नजरें अब कैबिनेट की बैठक पर हैं, जहां इस महत्वपूर्ण योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Also Read: Lucknow News: भारी बारिश के बीच नाले में बहा युवक, परिवार में मचा कोहराम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.