सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई FNAC जांच की सुविधा

Sandesh Wahak Digital Desk: माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर ने बुधवार को एक और बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत की। अब मेडिकल कॉलेज में ही एफएनएसी (FNAC) जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को शरीर में किसी गांठ या असामान्य वृद्धि की जांच के लिए बाहर जैसे गोरखपुर या प्राइवेट लैब जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. राजेश मोहन ने बताया, एफएनएसी यानी फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी एक सरल, तेज़ और किफायती जांच पद्धति है, जो शरीर में कैंसर, संक्रमण या सूजन जैसी समस्याओं की पहचान करने में बेहद कारगर है। अब यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध है।

एफएनएसी जांच के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर की पुरानी ओपीडी के कक्ष संख्या 19 और 20 में किया गया। इस मौके पर पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. एकता द्विवेदी भी मौजूद रहीं।

क्या है एफएनएसी जांच?

डा. राजेश मोहन ने बताया कि यह जांच शरीर में मौजूद किसी गांठ या सूजन से पतली सुई के ज़रिए कोशिकाओं का नमूना लेकर की जाती है। यह पता लगाने में मदद करता है कि गांठ कैंसरजनित है या नहीं। यदि कैंसर है, तो यह जांच उस कैंसर के प्रकार की भी पहचान कर सकती है। अब तक सिद्धार्थनगर जिले में एफएनएसी जांच की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे मरीजों को गोरखपुर या अन्य शहरों में जाकर जांच करानी पड़ती थी। लेकिन अब यह परेशानी खत्म हो गई है और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा अपने ही जिले में मिल सकेगी।

रिपोर्टर: जाकिर खान

 

Also Read: सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में अब नॉर्मल डिलीवरी और सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध: डॉ.…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.