जकार्ता की मस्जिद में जुमे की नमाज के वक्त धमाका, 15 छात्र और 5 टीचर घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के केलापा गेडिंग इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक़्त एक मस्जिद में ज़ोरदार धमाका होने से अफ़रा-तफ़री मच गई। यह मस्जिद स्टेट सीनियर हाई स्कूल 72 (SMA नेगेरी 72) के परिसर में स्थित है।
दोपहर करीब 12:30 बजे हुए इन धमाकों में कम से कम 15 छात्र और 5 टीचर घायल हो गए। गणित के टीचर बुदि लकसोनो ने बताया, खुत्बा शुरू ही हुआ था कि अचानक ज़ोर का धमाका हुआ। कमरे में धुआँ भर गया। बच्चे रोते-चीखते बाहर भागे। ज़्यादातर घायलों को कांच के टुकड़ों से मामूली चोटें आईं या धमाके की तेज़ आवाज़ से उनके कान पर असर हुआ। सभी की हालत ख़तरे से बाहर है और उन्हें पास के क्लिनिक ले जाया गया है।
संदिग्ध चीजें बरामद, जाँच शुरू
चूँकि स्कूल परिसर नेवी कंपाउंड के अंदर है, तुरंत नेवी के जवान और पुलिस मौके पर पहुँचे और पूरे इलाके को घेर लिया। बॉम्ब स्क्वायड ने सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कहा कि धमाके की वजह अभी साफ़ नहीं है। यह बिजली का शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। हालांकि, पुलिस को मौके से कुछ ‘शक पैदा करने वाली चीजें’ मिली हैं, जिनमें घर में बने बम जैसे पार्ट्स, रिमोट कंट्रोल, एयरसॉफ्ट गन और रिवॉल्वर टाइप हथियार शामिल हैं।
पुलिस ने फिलहाल किसी भी दावे को जल्दबाजी बताया है और कहा है कि सभी बरामद चीज़ों की जाँच फ़ॉरेंसिक और बॉम्ब डिस्पोज़ल एक्सपर्ट्स करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को बंद कर दिया गया है और पूरे इलाके में सख़्त पहरा है।
Also Read: PM मोदी ने RJD पर साधा निशाना, बोले- बिहार को जंगलराज नहीं, विकास की सरकार चाहिए

