अमेरिका ने भारत को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण, विदेश मंत्री जयशंकर और मार्को रूबियो की हुई मुलाकात

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि भारत उनके देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापार के क्षेत्र में भारत के साथ चल रहे सहयोग की भी सराहना की। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने और सख्त बयान देने के बाद आया है, जो दोनों देशों के संबंधों में एक नया मोड़ माना जा रहा है।

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मार्को रूबियो की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। वे इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए।

ट्रंप के बयान के बाद अहम हुई मुलाकात

यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने और कई कड़े बयान दिए थे। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी थी। जयशंकर और रूबियो ने एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए क्वाड के माध्यम से सहयोग जारी रखने पर भी सहमति जताई। दोनों नेताओं ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया, लेकिन हाथ मिलाकर एक सकारात्मक संदेश दिया।

Also Read: Sitapur News: बेल बॉन्ड में गलती की वजह से अटकी आजम खान की रिहाई, जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.