Lucknow News: फाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कार्डियक सेवाएं

Lucknow News: आईआईएम रोड, निकट दुबग्गा स्थित फ़ाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी एवं कार्डियक सर्जरी विभाग का सफल शुभारंभ किया गया। इस नए विभाग की शुरुआत देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले प्रख्यात हार्ट सर्जन डॉ. मोहम्मद मुबीन ने अत्यंत जटिल सर्जरी करते हुए की। डॉ. मोहम्मद मुबीन के नाम 10,000 से अधिक सफल हार्ट सर्जरी का रिकॉर्ड है और उन्हें 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव प्राप्त है।

हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अहमद रज़ा ख़ान ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मानव शरीर में हृदय से जुड़ी बीमारियाँ अत्यंत संवेदनशील होती हैं। उन्होंने बताया, किसी भी प्रमुख सर्जरी से पहले हार्ट विशेषज्ञ की सलाह अनिवार्य होती है। इसलिए चौक क्षेत्र, दुबग्गा और समस्त लखनऊवासियों के लिए अत्याधुनिक कार्डियक सुविधाओं का उपलब्ध होना अत्यंत लाभकारी है।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं मीडिया प्रभारी बीएल आनंद ने बताया कि फ़ाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हृदय रोगों का उपचार आयुष्मान भारत योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत भी किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. नेहा मैनी गुप्ता, डॉ. अब्दुल्ला, डॉ. शादाब, डॉ. आदित्य नारायण, डॉ. हिना मुबीन, डॉ. शहनवाज़ सहित हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read: बिहार जीत के बाद CM नीतीश और चिराग पासवान की गर्मजोशी भरी मुलाकात, बोले- ईमानदार समर्थन से मिली ऐतिहासिक विजय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.