Lucknow News: जलमग्न हुआ फैजुल्लागंज, घरों में कैद हुए लोग

Lucknow News: राजधानी के फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड स्थित प्रीति नगर, प्रजापति नगर व आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। 35-40 मकान के आसपास पानी भरा होने से लोग घरों में कैद होकर रह गए है, ऑफिस जाना वाले लोग व स्कूल जाने वाले सैंकड़ों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलमग्न हुआ फैजुल्लागंज, घरों में कैद हुए लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, हल्की बारिश में भी सड़क पानी से भर जाती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत होती है। जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालियां चोक होने और सीवर लाइनें नीचे होने के कारण यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है।

जलमग्न हुआ फैजुल्लागंज, घरों में कैद हुए लोग

प्रीति नगर निवासी राजन तिवारी, राजीव कुमार, संजय श्रीवास्तव, राहुल कुमार, संतोष, दीनदयाल, सीमा, वैभव, शशांक, रजनीश, कमल, नितेश, राजू, अविनाश व रोहित ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा व पार्षद से शिकायत की गई। सड़क की नपाई भी की गई लेकिन बनी नहीं। जिससे बारिश का पानी खाली प्लाट, आम रास्तों व घरों के अंदर तक भर जाता है।

रिपोर्ट- विनय अवस्थी

Also Read: Lucknow News: ‘जय हिंद सर, सब कंट्रोल में है’ से नहीं बचेगी कुर्सी, अब नंबर तय करेंगे थाना प्रभारियों की रैंकिंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.