मशहूर एक्टर पाला सुरेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Sandesh Wahak Digital Desk: मलयालम फिल्म और मिमिक्री इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर पाला सुरेश का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
खबरों के अनुसार, पाला सुरेश बुधवार सुबह अपने घर पर बेहोश पाए गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें सोते समय ही दिल का दौरा पड़ा, जो उनकी मौत का कारण बना।
Pala Suresh, a beloved Kerala mimicry artist and actor, has passed away at 53 due to a sudden cardiac arrest. Known for over 30 years of bringing laughter with his spot-on impressions of political leaders and for his roles in films like "ABCD: American-Born Confused Desi." pic.twitter.com/NfwwutiO7l
— Snooper-Scope (@Snooper_Scope) August 19, 2025
मिमिक्री के थे बेताज बादशाह
पाला सुरेश अपनी कमाल की मिमिक्री के लिए जाने जाते थे। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक अपनी कला से दर्शकों का दिल जीता। वह खासकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की मिमिक्री में इतने माहिर थे कि लोग उन्हें असली ओमन चांडी समझ बैठते थे। उनके शानदार परफॉर्मेंस से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी।
Also Read: Lucknow News: भाजपा नेत्री के घर में दिनदहाड़े 30 लाख की चोरी, गला दबाकर भागे बदमाश

