इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. सीजर मैटी का 217वां जन्मदिन, लखनऊ में जुटे दिग्गज डॉक्टर्स

लखनऊ: इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को दुनिया के सामने लाने वाले महान चिकित्सक डॉ. कांट सीजर मैटी के जन्मदिवस पर बीएन रोड स्थित बोर्ड कार्यालय में एक गरिमामयी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मैटी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।

“आम जनता की सस्ती पैथी है इलेक्ट्रो होम्योपैथी”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पी.आर. धौसिया ने इस चिकित्सा पद्धति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा इस पैथी को और आगे ले जाने के लिए हम सभी डॉक्टरों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी बहुत ही सस्ती और असरदार पद्धति है, इसलिए इसके क्लीनिक हर गली-मुहल्ले में होने चाहिए ताकि गरीब जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।

दवा कंपनियों की मनमानी पर जताई चिंता

लखीमपुर से आए बोर्ड के सदस्य डॉ. राकेश शर्मा ने इस क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कुछ दवा निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रो होम्योपैथी की मूल पद्धति की अनदेखी कर रही हैं। डॉ. शर्मा ने आरोप लगाया कि कई कंपनियां साधारण होम्योपैथिक दवाओं को ही इलेक्ट्रो होम्योपैथी के नाम पर बेच रही हैं, जो इस पैथी के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा है।

इन दिग्गजों ने दी डॉ. मैटी को श्रद्धांजलि

सभा में मौजूद सभी लोगों ने डॉ. मैटी द्वारा मानवता के हित में किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में रायबरेली से डॉ. आर.के. सहाय, डॉ. डी.के. तिवारी, डॉ. राज कुमार और लखीमपुर से डॉ. सौम्या शर्मा व डॉ. राजेश कुमार शामिल हुए। लखनऊ से डॉ. मोहसिन खान, डॉ. अभिषेक शुक्ला और सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद खालिद (सेक्रेटरी जनरल, ईशु) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Also Read: महायुति का घोषणा पत्र जारी, मुंबई को रोहिंग्या मुक्त करने का संकल्प, लाडली बहनों को 5 लाख का ब्याज मुक्त कर्ज का वादा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.