बिजली समस्याओं को लेकर किसान संगठन सख्त, जल्द समाधान नहीं तो पंचायत तय

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय किसान यूनियन (अवध) संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा 10 फरवरी 2025 को प्रस्तावित बिजली विभाग के खिलाफ पंचायत से पहले, संगठन के प्रतिनिधि मंडल की अधिशासी अभियंता छुय्या पुरवा से बैठक हुई। इस बैठक में किसानों की बिजली से जुड़ी समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई और अधिकारियों ने जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अवध) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मो. हलीम, प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आरिफ, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मो. शमीम कुरैशी, मंडल महामंत्री अमर सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बक्शी का तालाब रविंद्र कुमार चौहान, बाबा जुबैर बेग, जिला सचिव मोनू यादव, जिला प्रभारी पूर्वी कलामुद्दीन सानू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर अधिकारियों ने त्वरित समाधान का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष मो. हलीम ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो आगामी 10 फरवरी को संगठन मजबूरन पंचायत करेगा।

Also Read: UP News: राज्य महिला आयोग की सदस्य के भतीजे पर हमला, लूटपाट कर फरार हुए दबंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.