उत्तर प्रदेश के इन एक्सप्रेसवे पर FASTag Annual Pass नहीं होगा मान्य, पूरी सूची देखें

FASTag Annual Pass News : 15 अगस्त, 2025 से पूरे देश में FASTag का वार्षिक पास लागू हो गया है। यह पास एक साल या 200 ट्रिप के लिए वैध होगा, लेकिन ध्यान रहे कि यह सिर्फ नॉन-कमर्शियल वाहनों (प्राइवेट कार, जीप, वैन) के लिए ही लागू है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, 3,000 रुपये के इस वार्षिक पास को लोगों ने खूब पसंद किया है। लागू होने के पहले दिन (15 अगस्त) शाम 4:30 तक करीब 1.2 लाख यूजर्स ने इसे खरीदकर एक्टिवेट कर लिया।

उत्तर प्रदेश के इन एक्सप्रेसवे पर FASTag Annual Pass नहीं होगा मान्य, पूरी सूची देखें

लेकिन यूपी के इन 4 एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा

हाँ, FASTag का यह वार्षिक पास उत्तर प्रदेश के चार बड़े एक्सप्रेसवे—यमुना एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे—पर लागू नहीं होगा। इन पर टोल की रकम आपके रेगुलर FASTag अकाउंट से कटेगी। दरअसल, ये एक्सप्रेसवे राज्य सरकार के अधीन हैं, जबकि FASTag वार्षिक पास सिर्फ केंद्र सरकार के नेशनल हाईवे पर ही लागू होता है।

3,000 रुपये का पास एक्टिवेट होने के बाद आपके FASTag में दो अकाउंट बन जाएंगे—एक वार्षिक पास के लिए और दूसरा आपका पहले से चल रहा रेगुलर FASTag अकाउंट।

कितना बचेगा पैसा?

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, जो लोग सालाना 10,000 रुपये टोल टैक्स भरते थे, वे अब सिर्फ 3,000 रुपये में 200 ट्रिप कर पाएंगे, यानी 7,000 रुपये की बचत होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.