Fatehpur News: लगातार बारिश से फतेहपुर में कच्चा मकान गिरा, तीन की मौत, चार गंभीर

Fatehpur News: लगातार हो रही बारिश ने सोमवार की सुबह जिले के बिन्दकी तहसील क्षेत्र के हरदौली गांव में बड़ा हादसा कर दिया। एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में तीन की गई जान

जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय मुकेश बाजपेई अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान मकान भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में दबकर मुकेश बाजपेई और उनकी 85 वर्षीय मां माधुरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इलाज के दौरान मुकेश की पत्नी रन्नो देवी (50 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया।

चार लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

इस हादसे में मुकेश बाजपेई की पुत्री कामिनी (13 वर्ष), क्षमा (22 वर्ष), प्रकाशनी (15 वर्ष) और पुत्र प्रखर (11 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर सभी को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घर ढहने की घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Also Read: एशिया कप से पहले BCCI और Dream11 का करार खत्म, इतने करोड़ में हुई थी डील

Get real time updates directly on you device, subscribe now.