फतेहपुर बवाल की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल,लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज

Sandesh Wahak Digital Desk: फतेहपुर में एक विवादित धार्मिक स्थल पर हुए बवाल को लेकर तैयार की गई जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंप दी गई है। इस रिपोर्ट के परीक्षण के बाद इसे गृह विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही का स्पष्ट उल्लेख है। इसके साथ ही, स्थानीय नेताओं और कुछ संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में गाटा संख्या 1159 का भी जिक्र है, जिसके छठे नंबर पर ‘ठाकुर जी विराजमान मंदिर’ दर्ज है, जिसे लेकर हुए विवाद का उल्लेख किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली सरकारों ने इस मामले में कोर्ट के किसी भी फैसले के खिलाफ अपील नहीं की थी। वहीं, सोमवार, 11 अगस्त, 2025 को हुई घटना में यह भी सामने आया है कि पुलिस ने डाक बंगले से मकबरे तक जा रही भीड़ को रोकने का प्रयास नहीं किया। इसके अलावा, विवाद की जानकारी होने के बावजूद दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश भी नहीं की गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बवाल शुरू होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी काफी देर से मौके पर पहुंचे थे।

Also Read: 20 लाख का जुर्माना, ठेका रद्द…सेना के जवान से टोल प्लाजा पर मारपीट…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.