फातिमा सना शेख ने कास्टिंग काउच पर तोड़ी चुप्पी, इस डायरेक्टर को किया एक्सपोज

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक कड़वे सच, कास्टिंग काउच, पर खुलकर बात की। फातिमा ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में उन्हें भी इस मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा था।

कास्टिंग काउच का सामना करने का अनुभव

फातिमा ने खुलासा किया कि साउथ की एक फिल्म के लिए उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने संपर्क किया था। उन्होंने कहा, “उस डायरेक्टर ने मुझसे पूछा, ‘आप सब कुछ करने के लिए तैयार हैं, है ना?’ शुरुआत में मैंने समझा कि वह मेरी मेहनत और अभिनय क्षमता की बात कर रहा है, लेकिन जब उसने बार-बार वही सवाल दोहराए, तो मुझे उसकी असली मंशा समझ आ गई।”

फातिमा ने कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति को बेवकूफ बनने दिया और उसकी हदें जानने के लिए मूर्खतापूर्ण जवाब देती रहीं। उन्होंने कहा, “कुछ लोग तो खुलकर इस पर बात करते हैं, जबकि कुछ घुमा-फिराकर अपनी बात कहते हैं। कई बार काम के बदले शर्मनाक मांगें रखी जाती हैं।”

कास्टिंग डायरेक्टर्स का फ्रॉड

फातिमा ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में कुछ कास्टिंग डायरेक्टर्स कलाकारों का आर्थिक शोषण भी करते हैं। उन्होंने कहा, “वे ऑडिशन के फॉर्म में अपना नाम संदर्भ के रूप में लिखवा लेते हैं और जब किसी कलाकार को काम मिल जाता है, तो उसकी कमाई का 15% हिस्सा अपने नाम कर लेते हैं।”

टीवी इंडस्ट्री में सहायक कलाकारों की स्थिति

टीवी इंडस्ट्री में सहायक कलाकारों की स्थिति पर बोलते हुए फातिमा ने कहा, “अगर आप मुख्य भूमिका में नहीं हैं, तो आपके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जाता है। सहायक कलाकारों को सम्मान नहीं मिलता और उन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।” बता दे, फातिमा जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Also Read: ‘डाकू महाराज’ की सफलता के बीच मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से उर्वशी रौतेला ने की प्रार्थना की अपील, लोगों ने कसा तंज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.