Delhi Politics: AAP विधायकों के बिकने का डर! केजरीवाल ने सभी 70 कैंडिडेट्स की बुलाई बैठक
Delhi Politics: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले लगातार हलचल बनी हुई है. ‘ऑपरेशन लोटस’ की संभावना को देखते हुए सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) अलर्ट मोड में आ गई है. इसे देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने आज (शुक्रवार) पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है.

यह बैठक आज करीब साढ़े 11 बजे होगी. केजरीवाल बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में सभी उम्मीदवारों को बुलाया गया है.
आपको बता दें कि आम आमदी पार्टी ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों की अहम बैठक बुलाई है.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने वोटों की गिनती से पहले बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में नतीजों से पहले ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है. आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को 15-15 करोड़ की पेशकश के फोन आने लगे हैं.
केजरीवाल ने उठाए एग्जिट पोल पर सवाल
अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ एजेंसी दिखा रही हैं कि गाली-गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि दो घंटे में उनके 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं. और पार्टी छोड़कर आने पर मंत्री बनाने के साथ 15-15 करोड़ रुपए के ऑफर का दावा किया.
केजरीवाल ने X पर लिखा कि अगर इनकी पार्टी की 55 से अधिक सीटें आ रहीं हैं, तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? केजरीवाल आरोप लगाते हैं कि एग्जिट पोल के सर्वे फर्जी हैं. और उनके सहारे माहौल बनाकर उम्मीदवारों को तोड़ा जा रहा है.
आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव की शनिवार को होने जा रही मतगणना को लेकर चुनाव आयोग और प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित तरीके से रखा गया है. राजधानी की 19 जगहों पर हर एक विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 70 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं.
चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. इनमें 24 घंटे तीन स्तरीय सुरक्षा की जा रही है.
आपको बता दें कि शनिवार (8 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे.
Also Read: UP News: सपा ने EC को भेजा ‘कफन’, अखिलेश यादव बोले- मर चुका है चुनाव आयोग

