Bareilly News: महिला वकील ने गलती से दबा दिया एक्सीलेटर, होटल के रिसेप्शन में घुसी कार
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के एक मशहूर होटल में हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना बरेली के पॉश इलाके बारादरी थाना क्षेत्र के गांधी उद्यान के पास स्थित होटल में हुई। यहाँ एक महिला अधिवक्ता, जो अपने डॉक्टर पति के साथ होटल में डिनर करने आई थीं, उनकी कार होटल के रिसेप्शन एरिया में जा घुसी।
दरअसल, महिला अपनी कार को बैक कर रही थीं, लेकिन गलती से उन्होंने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में होटल के मुख्य गेट के कांच के दरवाज़े को तोड़ते हुए सीधे रिसेप्शन एरिया में घुस गई।
CCTV में कैद हुई घटना, बाल-बाल बचे लोग
यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में पीछे आते हुए कांच की दीवार को तोड़कर रिसेप्शन तक पहुँचती है। इस दौरान होटल के गेट पर मौजूद लोग तेजी से भागकर अपनी जान बचाते हैं।
Bareilly: A woman lawyer lost control while reversing her car, crashed through the main gate of Hotel Ramada, and drove inside.
Glass shattered, people ran to save themselves. CCTV footage has surfaced.
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) July 29, 2025
कार के होटल में घुसने से वहाँ मौजूद लोगों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग गेट के पास खड़े थे और रिसेप्शन एरिया में मौजूद कर्मचारी भी तेजी से इधर-उधर भागने लगे, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि घटना के समय होटल के गेट पर कई लोग बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे, जो बड़ी मुश्किल से बचे।
Also Read: Gorakhpur News: सीएम योगी बोले– खिलाड़ियों को मिले सरकारी नौकरी और सम्मान

