दुर्ग से सुल्तानपुर के बीच चलेगी त्यौहार विशेष ट्रेन, आज से होगा संचालन

Sandesh Wahak Digital Desk: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग और सुलतानपुर के बीच त्यौहार विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 13 सितम्बर से 29 नवम्बर तक हर शनिवार को दुर्ग से और 14 सितम्बर से 30 नवम्बर तक हर रविवार को सुलतानपुर से रवाना होगी।

रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी टू टियर का 1 कोच, एसी थ्री टियर के 3 कोच, स्लीपर क्लास के 8 कोच, जनरल क्लास के 4 कोच और लगेज/पार्सल के 4 कोच शामिल रहेंगे।

ट्रेन का शेड्यूल

  • ट्रेन संख्या 08763 (दुर्ग–सुलतानपुर त्यौहार विशेष एक्सप्रेस): यह ट्रेन हर शनिवार सुबह 7:20 बजे दुर्ग से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे सुलतानपुर पहुँचेगी। रास्ते में रायपुर, पेंड्रा रोड, शहडोल, कटनी, सतना, चित्रकूट, बांदा, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

  • ट्रेन संख्या 08764 (सुलतानपुर–दुर्ग त्यौहार विशेष एक्सप्रेस): वापसी में यह ट्रेन हर रविवार सुबह 10:00 बजे सुलतानपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दुर्ग पहुँचेगी। मार्ग में लखनऊ, कानपुर, बांदा, सतना, शहडोल, पेंड्रा रोड और रायपुर जैसे स्टेशनों पर रुककर आगे बढ़ेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर कर लें।

Also Read: Varanasi News: मॉरीशस PM के दौरे के बाद मंदिर-चित्रों को मिटाने पर विवाद, सपा नेता ने बताया ‘आस्था की रक्षा’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.