धुरंधर 2 से पहले Ranveer Singh के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैंस उनकी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रिलीज से पहले ही अभिनेता कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह एफआईआर 28 नवंबर को गोवा में आयोजित IFFI के समापन समारोह से जुड़ी है, जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर फिल्म कांतारा की नकल करने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।

टीवी एक्टर ऋषभ सैनी मना रहे 38वां जन्मदिन

वहीं टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता ऋषभ सैनी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषभ सैनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फेमस रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 5’ से की थी, जहां उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट पहचान बनाई। इसी साल उन्होंने लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कुबूल है’ में भी काम किया, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान मिली। इसके बाद ऋषभ सैनी ‘बिग बॉस 9’ में नजर आए, जहां उन्होंने प्रिंस नरूला को कड़ी टक्कर दी और शो के फर्स्ट रनर-अप बने।

बॉक्स ऑफिस पर ‘Border 2’ की मजबूत पकड़

वहीं सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘Border 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में अब तक फिल्म का कुल कारोबार 213 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार ‘Border 2’ ने सिर्फ छह दिनों में वर्ल्डवाइड 292.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे फिल्म की मजबूत पकड़ साफ नजर आ रही है।

 

Also Read: दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की Bads of Bollywood के विरुद्ध मानहानि की याचिका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.