Barabanki News: श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर FIR दर्ज, CM योगी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: बाराबंकी की श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी अब कानूनी शिकंजे में आ गई है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद, प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई आईजी और कमिश्नर की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें यूनिवर्सिटी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यूनिवर्सिटी ने पिछले तीन सालों से LLB और BBA जैसे कई विधि पाठ्यक्रमों में बिना किसी मान्यता के ही छात्रों का दाखिला लिया। इतना ही नहीं, 2023-24 और 2024-25 सत्रों के लिए बिना मान्यता के ही प्रवेश लेकर छात्रों की परीक्षाएं भी करवाई गईं। अधिकारियों ने इसे सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद उच्च शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. दिनेश कुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली में यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर हाल ही में यूनिवर्सिटी में छात्रों ने भारी हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद राजनीति भी जोरों पर शुुरु हो गई थी।

Also Read: UP News: CM योगी ने गीडा को दी 2251 करोड़ की सौगात, सपा पर साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.