Dhurandhar 2 का टीजर रिलीज होते ही दर्ज हो गई FIR

Sandesh Wahak Digital Desk: रणवीर सिंह और नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने आखिरकार वह धमाका कर दिया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इंस्टाग्राम पर ‘Tomorrow 12:12’ का सस्पेंस क्रिएट करने के बाद तय समय पर फिल्म ‘Dhurandhar 2’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि टीजर की जबरदस्त सफलता के बीच फिल्म कानूनी मुश्किलों में भी फंस गई है। साउथ मुंबई के हाई सिक्योरिटी इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने को लेकर फिल्म की टीम पर कार्रवाई हुई है।

हाई सिक्योरिटी इलाके में ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी

फिल्म Dhurandhar 2 की चर्चा के बीच मुंबई पुलिस की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है। साउथ मुंबई के फोर्ट इलाके में, जिसे बेहद संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी जोन माना जाता है, वहां बिना आधिकारिक अनुमति ड्रोन उड़ाने के आरोप में फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया है।

दरअसल मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों द्वारा जारी वैध आदेशों की जानबूझकर अनदेखी की और बिना परमिशन के संवेदनशील इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल किया।

Dhurandhar 2 की शूटिंग के लिए पाकिस्तान जैसा सेटअप

दरसल Dhurandhar 2 की शूटिंग के दौरान ऐतिहासिक इलाके को पाकिस्तान की किसी पुरानी और भीड़भाड़ वाली गली जैसा लुक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन अभिनेता संजय दत्त भी क्रू के साथ मौके पर मौजूद थे। यह शूटिंग का तीसरा दिन था, लेकिन ड्रोन इस्तेमाल की वजह से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

वहीं ये फिल्म की टीम भले ही कानूनी पचड़े में फंसी हो, लेकिन दर्शकों के बीच ‘Dhurandhar 2’ का क्रेज कम नहीं हुआ है। टीजर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि आदित्य धर एक बार फिर देशभक्ति और एक्शन से भरपूर बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म के डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज हुआ टीजर

आपको बताते चलें कि, रणवीर सिंह और आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर जो सस्पेंस बनाया था, उसका खुलासा तय समय पर हुआ। ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर ‘Dhurandhar 2’ का पहला टीजर जारी किया गया। टीजर में रणवीर सिंह का इंटेंस लुक और हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखकर फैंस हैरान रह गए। रिलीज होते ही वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इंटरनेट पर छा गया।

 

Also Read: बेऊर जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, विधायक पद की ली शपथ, फिर नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.