ग्रीस के जंगलों में लगी आग, 30 हजार लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर
Sandesh Wahak Digital Desk: ग्रीस के रोड्स द्वीप पर जंगलों की आग भड़कने की वजह से पर्यटकों सहित हज़ारों लोगों को बाहर निकाला गया है, वहीं देश के दमकल विभाग ने इस आग को अब तक का सबसे मुश्किल दौर बताया है।
बता दें पूरे यूरोप के हीटवेव की चपेट में आने के बीच इस द्वीप के जंगलों पर पिछले मंगलवार से ही आग भड़क रही है, वहीं तेज़ हवाओं के कारण ये आग और तेज़ हो गई है।
ग्रीस के क्लाइमेट क्राइसिस और सिविल प्रोटेक्शन मिनिस्ट्री की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, इसके साथ ही मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि रोड्स के होटलों में रह रहे पर्यटकों को भी सुरक्षित निकालकर दूसरे द्वीपों के होटलों में भेज दिया गया है।
फिलहाल इस इलाके में पाँच हेलीकॉप्टर और दमकल विभाग के 173 कर्मी काम कर रहे हैं, कियोत्री इलाके में आग से तीन होटल के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है।
Also Read: नॉर्थ कोरिया ने दागीं क्रूज मिसाइलें, लगातार बढ़ रहे हमले

