शांति वार्ता के बीच ही पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान सीमा पर गोलीबारी, 5 की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम करने के लिए चल रहे तीसरे दौर की शांति वार्ता असफल होती नज़र आ रही है। एक तरफ सीजफायर को लेकर बातचीत हो रही है, तो ठीक उसी समय सीमा पर दोनों देशों के बीच गोलीबारी की ख़बर ने माहौल को और बिगाड़ दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया ने जानकारी दी है कि सीमा पर हुई गोलीबारी में पाँच लोगों की मौत हो गई है और छह घायल हुए हैं। इस घटना के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। अफ़गानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने हमला किया है।

पाकिस्तान लंबे समय से यह आरोप लगा रहा है कि अफ़गानिस्तान अपनी धरती का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को करने दे रहा है। तालिबान ने इन आरोपों से इनकार किया है और उलटे इस्लामाबाद पर अफ़गान क्षेत्र के अंदर हवाई हमले करने का आरोप लगाया है।

रक्षा मंत्री की खुली धमकी

तनाव इतना ज़्यादा है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ लगातार अफ़गानिस्तान को युद्ध की धमकी दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच पिछले महीने भी भीषण तनाव देखने को मिला था, जब पाकिस्तान ने काबुल पर हमला किया था और जवाब में अफ़गानिस्तान ने भी पाक सेना की चौकियों को निशाना बनाया था।

मध्यस्थता भी नाकाम

स्थिति को शांत करने के लिए पहले कतर और तुर्किए ने मध्यस्थता की थी, जिसके बाद दोहा में सीजफायर समझौते पर दस्तखत भी हुए थे। लेकिन यह समझौता भी सीमा पर तनाव कम नहीं कर सका। फिलहाल, इस दो-दिवसीय वार्ता में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक कर रहे हैं, जबकि अफ़गान तालिबान की तरफ से जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस (GDI) के प्रमुख अब्दुल हक वासेक नेतृत्व कर रहे हैं।

Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने दिए आवारा कुत्तों पर तीन बड़े आदेश, राज्यों से मांगा जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.