Firozabad News: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sandesh Wahak Digital Desk: फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरिहा गांव से कायथा की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की लोडर मैक्स वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय अमीन अली (पुत्र लियाकत अली), 26 वर्षीय सोनू (पुत्र बहादुर सिंह) और 19 वर्षीय आकाश कुशवाहा (पुत्र देवेंद्र सिंह) के रूप में हुई है। तीनों युवक थाना नारखी क्षेत्र के ही गांव कायथा के रहने वाले थे।

पुलिस बल मौके पर तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ टूंडला और थानाध्यक्ष नारखी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बाइक और लोडर के बीच हुई यह टक्कर बेहद दर्दनाक रही। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Also Read: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 39 डिप्टी एसपी और 15 एएसपी के तबादले, डीजीपी मुख्यालय ने जारी की सूची

Get real time updates directly on you device, subscribe now.