यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से विभागीय कामकाज और बेहतर होगा और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सबसे अहम तबादले में आईपीएस एम.के. बशाल को पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
देखें पूरी सूची![]()
वहीं, जय नारायण सिंह को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर भेजा गया है। वह अब तक सीतापुर में एडीजी, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) के पद पर तैनात थे। प्रशांत कुमार को बड़ा दायित्व सौंपते हुए अब उन्हें एडीजी प्रशासन के साथ-साथ एडीजी पुलिस आयुक्त की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा उपेंद्र कुमार अग्रवाल को आईजी अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। वह पहले आईजी पीएसी के पद पर कार्यरत थे।
सतेंद्र कुमार, जो अब तक प्रतीक्षारत थे, को डीआईजी पीएसी, आगरा अनुभाग के रूप में तैनाती दी गई है।इन तबादलों के साथ प्रदेश सरकार ने यह साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। पुलिस महकमे में समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे बदलावों को जिम्मेदारियों के बेहतर बंटवारे और कार्यशैली को सुधारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
Also Read: Lucknow News: लखनऊ में शोहदे ने महिला प्रोफेसर को किए 1000 कॉल, शिकायत पर आरोपित गिरफ्तार


