Shravasti News: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, दिल दहला देने वाली वारदात से मचा कोहराम

Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ इकौना क्षेत्र के कैलाशपुर गाँव में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के पाँच लोग मृत अवस्था में पाए गए। मृतकों में पति-पत्नी के साथ उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। परिवार के पाँचों सदस्यों के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और सीओ भारत पासवान घटनास्थल पर मौजूद हैं और गहन जाँच में जुटे हुए हैं। पुलिस ने पाँचों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और मौत के संदिग्ध हालात को देखते हुए गाँव वालों और परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.