यूपी के पांच टॉप IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, DG पद पर हुआ इंपैनलमेंट
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में डीजी (डायरेक्टर जनरल) रैंक पर इंपैनल किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों को अब सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनआईए और एनसीआरबी जैसी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों में डीजी स्तर की जिम्मेदारी दी जा सकेगी।
सूची में आईपीएस सुजीत कुमार पांडेय, अखिल कुमार, प्रकाश डी, जकी अहमद और राजा श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। इनमें जकी अहमद और राजा श्रीवास्तव पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। यूपी सरकार से एनओसी मिलते ही बाकी अधिकारी भी केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जाएंगे।
अधिकारियों का प्रोफाइल
सुजीत कुमार पांडेय (1994 बैच) – मौजूदा समय में एडीजी जोन, लखनऊ। इससे पहले लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पहले पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं।
जकी अहमद (1993 बैच) – वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में आईजी/सीआरपीएफ के पद पर कार्यरत। मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले।
राजा श्रीवास्तव (1994 बैच) – अभी सीआरपीएफ में एडीजी के पद पर तैनात, मूल निवासी गोंडा।
अखिल कुमार (1994 बैच) – कानपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत, मूल निवासी बेगूसराय (बिहार)।
प्रकाश डी (1994 बैच) – एडीजी रेलवे के पद पर तैनात, मूल रूप से कर्नाटक से।
इन अधिकारियों के डीजी स्तर पर इंपैनल होने से उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब इन अफसरों के अनुभव का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा।
Also Read: यूपी में 2027 की सियासत का ‘ब्राह्मण कार्ड’, भाजपा-सपा में खींचतान तेज

