शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक हुए धमाके में दो महिलाएं समेत कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस भीषण आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया और कई लोग घायल हो गए। धमाके के बाद फैक्ट्री से निकला धुआं और पटाखों के फटने की आवाज दूर तक सुनाई दी।

पुलिस और दमकल एवं बचाव सेवाओं के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दमकल एवं बचाव विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल मलबा हटाने का कार्य जारी है।

शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी स्थित इस निजी पटाखा निर्माण इकाई पर पहुंचे राजस्व अधिकारी और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

Also Read: तेलंगाना की कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 34, दर्जनों घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.