फ्लोरिडा में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हाईवे पर कार से टकराया विमान, महिला घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बार फिर विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है। ऑरलैंडो के पास इंटरस्टेट-95 (I-95) हाईवे पर एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान सड़क पर दौड़ रही एक कार से जा टकराया। इस हादसे में कार चालक महिला घायल हुई है।
ब्रेवार्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के अनुसार, यह दुर्घटना कोको में 201 मील मार्कर के पास I-95 हाईवे के साउथबाउंड लेन पर हुई। फिक्स्ड विंग मल्टी-इंजन बीचक्राफ्ट 55 विमान कथित तौर पर हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह एक कार से टकरा गया और क्रैश हो गया।
एक न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कार से विमान टकराया, वह एक टोयोटा कैमरी थी, जिसे 57 साल की एक महिला चला रही थी। वह इस टक्कर में घायल हो गई और उसे मामूली चोटों के साथ पास के अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में विमान में सवार दोनों लोग एक 27 साल का पायलट और एक 27 साल का यात्री पूरी तरह से सुरक्षित रहे।
What do you think about this emergency landing?pic.twitter.com/sYOQfcBnZo
— aircraftmaintenancengineer (@airmainengineer) December 10, 2025
इंजन फेल होने से आई दिक्कत
अमेरिकी एविएशन वॉचडॉग फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि क्रैश लैंडिंग से ठीक पहले पायलट ने इंजन में दिक्कत की सूचना दी थी। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। NTSB के अनुसार, विमान मेरिट आइलैंड से एक ट्रेनिंग फ्लाइट पर निकला था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद पायलट को मजबूरन विमान को पास के हाईवे पर उतारना पड़ा।
Also Read: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, प्रभावी समाधान का दिया भरोसा

