Saharanpur News: आटा चक्की मालिक ने 11 साल की बच्ची से की दरिंदगी, वीडियो वायरल
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां के अलावलपुर रोड एक आटा चक्की के मालिक ने गेहूं पिसवाने गई 11 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची आटा चक्की पर अकेली खेल रही है। शुरुआत में चक्की का मालिक, जो एक बुजुर्ग है, उससे हंसकर बात करता है। लेकिन कुछ देर बाद, जब वह देखता है कि बच्ची अकेली है, तो वह उसे जबरदस्ती पकड़ लेता है। बच्ची खुद को छुड़ाने की लाख कोशिश करती है, लेकिन आरोपी उसे जबरन खींचकर अंदर एक अंधेरे कमरे में ले जाता है। आरोप है कि अंदर ले जाकर उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की।
#सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में
11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से #हैवानियत..चक्की मालिक ने बच्ची से की छेड़छाड़.. बच्ची को जबरन गोदी में उठा कर अंदर ले जाकर #दुष्कर्म की कोशिश की..पूरी घटना का वीडियो आया सामने..#saharanpur #crime pic.twitter.com/WhYFXMkSIv— News Art (न्यूज़ आर्ट) (@tyagivinit7) September 8, 2025
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की है।
Also Read: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

