Prayagraj News: केंद्र एक कंपनी, मोदी-शाह CEO-MD बरेली के पूर्व मजिस्ट्रेट ने कहा- निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे
Prayagraj News: बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने निलंबन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देने जा रहे हैं। सोमवार को प्रयागराज पहुंचे अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और उन्हें लेकर गंभीर आरोप लगाए।
अग्निहोत्री ने अपनी बात रखते हुए केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। उनके मुख्य बिंदु थे। केंद्र सरकार एक कंपनी बन गई है, जिसमें सिर्फ दो लोगों का चलता है सीईओ नरेंद्र मोदी और एमडी अमित शाह। सरकार के पास डराने के तीन तंत्र हैं ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई। इस डर से नेता कुछ बोल नहीं पा रहे। देश अस्थिरता से जूझ रहा है और केंद्र-राज्य के रिश्ते छिन्न-भिन्न हो चुके हैं।
निलंबन और त्यागपत्र का मामला
अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने यूजीसी नियमों में बदलाव के खिलाफ विरोध जताते हुए इस्तीफा दिया था, लेकिन सरकार ने उसे स्वीकार करने के बजाय उन्हें निलंबित कर दिया। वह इस निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके इस्तीफे के बाद यूजीसी नियमों के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हुआ और हिंदी भाषी राज्यों में 1200-1400 प्रदर्शन हुए।
अग्निहोत्री ने घोषणा की कि हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद वह एक बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे। उनकी मुख्य लड़ाई एससी-एसटी एक्ट में संशोधन कराने की रहेगी, जिसके लिए वह दिल्ली से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
Also Read: नहीं है कोई बीमारी फिर भी क्यों रहता है Muscle Pain, जानें असली वजह

