UP News: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने CM योगी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और विश्व कप विजेता खिलाड़ी श्री कपिल देव ने उनके सरकारी आवास, 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।

Kapil Dev met CM Yogi

यह भेंट सौजन्य मुलाकात के रूप में हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों महान व्यक्तित्वों के बीच खेल, युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और राज्य में खेल अवसंरचना के विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। श्री कपिल देव ने भी उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Also Read: बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी: इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.