जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक का मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। कई दिनों से बीमार चल रहे सत्यपाल मलिक ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

उनके निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर दी गई। आधिकारिक सूचना के अनुसार, उन्हें किडनी से जुड़ी समस्या थी और इसी का इलाज चल रहा था। सत्यपाल मलिक बिहार के भी राज्यपाल रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

Also Read: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश, अमेरिका ने की निंदा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.