BJP को टाटा बाय-बाय बोलकर सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, अखिलेश से की मुलाकात
Dharmendra Kashyap Joins Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश की राजनीति में BJP को झटका लगा है। आंवला से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी (SP) का दामन थाम लिया है। लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शुबलेश यादव भी मौजूद रहे।
धर्मेंद्र कश्यप के सपा में शामिल होने के बाद उनकी बेटी को पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, उनकी बेटी की उम्मीदवारी को लेकर अभी किसी आधिकारिक घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई है।
‘टाटा-बाय-बाय’ पोस्ट से शुरू हुई थीं अटकलें
Dharmendra Kashyap के भाजपा छोड़ने की चर्चा उस समय तेज हुई थी, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर सिर्फ ‘टाटा बाय-बाय’ लिखा था। यह पोस्ट उत्तर प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद आई थी। सूची में जगह नहीं मिलने के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि, उस समय उन्होंने पोस्ट में भाजपा का नाम नहीं लिया था और न ही पार्टी छोड़ने का औपचारिक ऐलान किया था।
इसके बाद अखिलेश यादव से उनकी मुलाकातों ने इन अटकलों को और हवा दी। अब सपा में शामिल होने के साथ उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
2014 और 2019 में बने थे भाजपा सांसद
धर्मेंद्र कश्यप (Dharmendra Kashyap) ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर आंवला सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब भाजपा से अलग होकर सपा में शामिल होने के बाद बरेली और आंवला क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Also Read: कांग्रेस के पोस्टर फाड़ने पर आराधना मिश्रा का BJP पर हमला, बोलीं- हताशा में है पार्टी

