Pratapgarh News: कुंडा में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, सपा नेता तनवीर समेत दो गिरफ्तार

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुरानी रंजिश ने शनिवार रात खूनी रूप ले लिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरियावां गाँव में जमीन और राजनीतिक विवाद को लेकर पूर्व प्रधान मोहम्मद मोअज्जम उर्फ गुड्डू और सपा नेता तनवीर के बीच चल रहे लंबे समय से चले आ रहे तनाव के चलते फायरिंग हुई। रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

फायरिंग में पूर्व प्रधान के दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। 22 वर्षीय फुरकान को सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 25 वर्षीय साहिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को तत्काल कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी (ASP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सपा नेता तनवीर और शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से राइफल भी बरामद की गई है। इलाके में तनाव को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

Also Read: IND vs SA: गिल चोटिल-अय्यर बाहर, कमबैक हो तो ऋषभ पंत जैसा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.