पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, हालत चिंताजनक

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को गंभीर प्रोस्टेट कैंसर होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी तेजी से फैल रही है और अब हड्डियों तक पहुंच चुकी है, जिसे चिकित्सकीय दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि पिछले सप्ताह बाइडेन की पेशाब संबंधी समस्याओं में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। जांच के बाद उनके प्रोस्टेट में एक गांठ पाई गई, और शुक्रवार को मेडिकल रिपोर्ट्स ने कैंसर की पुष्टि कर दी।

इलाज के विकल्पों पर हो रही चर्चा

हालांकि कैंसर की यह किस्म हार्मोन-संवेदनशील है, जिससे इसे चिकित्सा विज्ञान की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। फिलहाल बाइडेन और उनके परिवार डॉक्टरों से इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। जो बाइडेन की उम्र फिलहाल 82 साल है, और वे अब तक के सबसे उम्रदराज अमेरिकी राष्ट्रपति रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही राष्ट्रपति पद छोड़ा है। हाल ही में हुए चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार सत्ता संभाली है।

इस खबर के सामने आते ही पूरे अमेरिका में चिंता की लहर दौड़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “मेलानिया और मैं बाइडेन की बीमारी की खबर सुनकर दुखी हैं। हम जिल और उनके पूरे परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं और जो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

Also Read: IMF ने भारत से बढ़ते तनाव को बताया बड़ा खतरा, पाकिस्तान पर लगाए 11 नई शर्तें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.