Lucknow News: गोसाईंगंज में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बाराबंकी के 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Lucknow News: गोसाईंगंज में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। सुबह करीब 4:45 बजे गंगागंज के पास सुल्तानपुर हाईवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे चार मजदूर दब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस, फायर सर्विस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाई गई और चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक मजदूर ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
हादसे में बाराबंकी के संदीप रावत, उम्र 25 साल, पीतांबर रावत, उम्र 35 साल, पवन रावत, उम्र 25 साल और बलराम रावत की मौत हुई है। चारों मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे, लेकिन एक हादसे ने चार घरों को हमेशा के लिए सूना कर दिया। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
Also Read: यूपी में Gen Z और Gen Alpha के लिए नई यूथ पॉलिसी,CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

