यूपी में 4 सीनियर IPS के तबादले, ADG रघुवीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद पर हुई नई तैनाती है।
कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को उनके नए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए एक महीने बाद रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अफसर रघुवीर लाल को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। रघुवीर लाल इससे पहले एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे। अखिल कुमार को 25 अगस्त को केंद्र में डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया था।
अन्य प्रमुख तबादले

कौन हैं नए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल?
रघुवीर लाल मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। वह एक अनुभवी अधिकारी हैं और लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं, जिसमें लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सुरक्षा सचिव का पद भी शामिल है। लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने से पहले, वह राजधानी के पहले और आखिरी एसपी कानून व्यवस्था थे, यह पद खासकर उनके लिए मायावती सरकार में सृजित किया गया था।
माना जा रहा है कि कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद के कई दावेदार होने के बावजूद, रघुवीर लाल का चयन जातीय समीकरणों और उनके वरिष्ठता के कारण किया गया है। वर्तमान में, रघुवीर लाल ही एकमात्र एडीजी रैंक के अधिकारी हैं, जिन्हें पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।
Also Read: Saharanpur News: 1 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

