T20 World Cup Semifinal 2026: टीम इंडिया समेत चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं, जानिए पूरा शेड्यूल और वेन्यू

Sandesh Wahak Digital Desk: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

भारतीय क्रिकेट टीम की इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं—भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए।

जवाब में भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार नाबाद 97 रन की पारी खेली और टीम को यादगार जीत दिलाई।

सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड

दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप में यह लगातार तीसरा मौका होगा जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। 2022 में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी, जबकि 2024 में भारत ने बदला चुकता किया था।

पहला सेमीफाइनल: साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड

पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होगा।

यह मैच भी ईडन गार्डन्स, कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इसी मुकाबले से फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम का फैसला होगा।

क्या भारत जीतेगा तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब?

टीम इंडिया अब खिताब से सिर्फ दो कदम दूर है। भारत ने इससे पहले 2007 में पाकिस्तान को हराकर और 2024 में साउथ अफ्रीका को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर भारतीय टीम की नजरें अब घरेलू सरजमीं पर तीसरी बार ट्रॉफी उठाने पर टिकी हैं।

अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों पर हैं, जहां से यह तय होगा कि 2026 का फाइनल किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा।

Also Read: Pakistan Semi Final Equation: पाकिस्तान को कितने ओवर में चाहिए जीत? समझिए सेमीफाइनल का पूरा गणित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.