जौनपुर में फर्जीवाड़े का मामला: तत्कालीन तहसीलदार राकेश कुमार सहित 15 आरोपी फरार
Jaunpur News: जिले के बदलापुर में एक बड़ा फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। तत्कालीन तहसीलदार राकेश कुमार सहित 18 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप है, जिनमें से 15 आरोपी अभी भी फरार हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब कुछ महीने पहले कोर्ट के आदेश पर इन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहां गांव का है। आरोप है कि तत्कालीन तहसीलदार राकेश कुमार ने एक महिला सोमारी देवी की ज़मीन को फर्जी तरीके से किसी दूसरे गांव के लोगों के नाम कर दिया।
इस मामले की जांच में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसमें बदलापुर तहसीलदार कोर्ट का प्राइवेट बाबू धर्मेंद्र कुमार भी शामिल है। पुलिस फरार चल रहे 15 आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
Also Read: Varanasi News: अपेक्स हॉस्पिटल में मरीज़ की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

