नौकरी के नाम पर ठगी: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के झांसे में 1 लाख हड़पे, जीजा-साले पर FIR

Sandesh Wahak Digital Desk: महराजगंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से ₹1 लाख हड़पने और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने तथा SC-ST एक्ट के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महराजगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपित जीजा-साले के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

धोखाधड़ी का विवरण

पीड़ित: पंकज कुमार, निवासी गोंदालपुर गांव, महराजगंज।

आरोपित विनोद कुमार गौतम, निवासी बेलहरामऊ, राजा बाजार और विक्रम गौतम (विनोद का जीजा), निवासी दक्षिण पट्टी, बक्शा थाना क्षेत्र के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पंकज कुमार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में विनोद कुमार गौतम ने उनके छोटे भाई सचिन बिंद को बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पंकज उनके झांसे में आ गए और विभिन्न किश्तों में कुल ₹1 लाख दिए।

पीड़ित पंकज ने बताया कि उसने विनोद को 74,000 रुपये (जिसमें ₹44,000 नकद और ₹30,000 ऑनलाइन/फोन-पे के माध्यम से) दिए। इसके बाद विक्रम को विनोद के कहने पर ₹26,000 (गूगल-पे के माध्यम से) दिए।

टाल-मटोल और धमकी

कई माह बीत जाने के बाद भी सचिन की नौकरी नहीं लगी, जिसके बाद पंकज कुमार ने दोनों से पूछताछ शुरू की। जब आरोपित टाल-मटोल करने लगे और पंकज ने अपने रुपये वापस मांगे, तो दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और साथ ही SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी भी देने लगे।

थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित जीजा-साले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read: बिहार में सीएम पद पर सस्पेंस: JDU बोली- ‘नीतीश ही रहेंगे’, BJP का रुख- ‘NDA विधायक मिलकर नेता तय करेंगे’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.