Heart के लिए खतरनाक हो सकता है नींद का बार-बार टूटना

Sandesh Wahak Digital Desk: अच्छी सेहत के लिए नींद का पूरा होना बेहद जरूरी माना जाता है, लेकिन अगर आपकी रात की नींद बार बार टूट रही है तो इसे हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक नई रिसर्च के मुताबिक, रात में बार बार नींद टूटने से दिल (Heart) की सेहत पर गंभीर असर पड़ता है और लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। रिसर्च में बताया गया है कि हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

रिसर्च में हुआ खुलासा

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी स्टडी के अनुसार, जिन लोगों की नींद लगातार टूटती रहती है उनमें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक रहता है। नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है, लेकिन जब नींद पूरी नहीं हो पाती तो शरीर को आराम का पूरा मौका नहीं मिलता और इसका सीधा असर Heart की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। रिसर्च में यह भी पाया गया कि बार बार नींद टूटने से दिमाग पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

क्यों है Heart के लिए खतरा?

दरअसल रात की गहरी नींद के दौरान दिल को आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर पर रहता है। लेकिन जब नींद बार बार टूटती है तो दिल पर दबाव बढ़ जाता है। इससे शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ सकती है, जो आगे चलकर हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा बढ़ा देती है। रिसर्च के अनुसार, जो लोग रोजाना दो से तीन बार नींद टूटने की शिकायत करते हैं, उनमें Heart डिजीज का खतरा करीब तीस फीसदी तक बढ़ जाता है।

वहीं अगर Heart के जानकारों की मानें तो, अगर रात में कई बार नींद टूट रही है तो इसका मतलब है कि दिमाग सोने के बाद भी जरूरत से ज्यादा एक्टिव बना हुआ है। इसका बड़ा कारण जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत या लगातार मानसिक तनाव हो सकता है। मानसिक तनाव का सीधा असर दिल पर पड़ता है और हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में से एक तनाव भी है। ऐसे में अगर यह समस्या लगातार बनी हुई है तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

किन लोगों को है ज्यादा खतरा?

जानकारों के मुताबिक, जो लोग स्लीप एपनिया की समस्या से जूझ रहे हैं, जो लगातार मानसिक तनाव में रहते हैं और जो रात में सोने से पहले मोबाइल या टीवी देखने की आदत रखते हैं, उन्हें बार बार नींद टूटने और उससे जुड़ी दिल (Heart) की बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।

तो कुल मिलकर Heart के इस खतरे से बचने के लिए जरूरी है कि सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाई जाए। रोज एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालनी चाहिए। रात में चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय से परहेज करना जरूरी है। मानसिक तनाव को कम करने की कोशिश करें और योग या ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अगर इसके बावजूद भी नींद बार बार टूटने की समस्या बनी रहती है तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

Also Read: लखनऊ में ‘लिटरेरी फेस्ट’ का जलवा, इत्र की खुशबू से लेकर नवाबी किस्सों तक जमी महफिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.